Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

पालमपुर, पालमपुर में दिनदहाड़े एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने दराट से युवती के सिर पर कई वार किए। युवक के इस घिनौनी हरकत के बारे में कुछ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां से उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रैफर कर दिया गया है।

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घटी। जानकारी के अनुसार युवती पालमपुर से बस अड्डा की ओर जा रही थी। इस दौरान जब वह बस अड्डा के कमर्शियल काम्पलैक्स की सीढ़ियां उतर रही थी तभी उस पर हमला किया गया। लोगों ने तत्काल हमलावर युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply