Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो

सुंदरनगर, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के जड़ोल में शनिवार सुबह सड़क पर बैल को बचाते हुए वोल्वो बस ट्रक के साथ जा टकराई। इस हादसे में वोल्वो में सवार करीब आधा दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे में वोल्वो और ट्रक चालक भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। सुंदरनगर थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस जब सुंदरनगर के जड़ोल पहुंची तो सड़क पर बैल को बचाते हुए तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रक के साथ जा टकराई।

इस टक्कर में वोल्वो में सवार करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है और घायलों का उपचार सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में कराया गया है।

Leave a Reply