Spread the love

एन ए आई ब्यूरो

अगर सबसे ताकतवर चीज की बात करें, तो घी को महत्वपूर्ण माना जाता है। घी का मूल्य सभी डेयरी उत्पादों से लगभग तीन गुना ज्यादा रहता है। इसकी एक बड़ी वजह इसे बनाने की मेहनत और लागत हो सकती है। बेशक घी को ताकत का खजाना माना जाता है लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से बहुत से लोग इससे वंचित रह जाते हैं।

खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम बात है और घी में भी मिलावट की जाती है। कारोबारी ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए घी में धड़ल्ले से मिलावट कर रहे हैं। ध्यान रहे कि कोई भी मिलावटी चीज खाने से सेहत पर गंभीर असर होता है। खाने-पीनी की चीजों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाले भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने घी में मिलावट या असली-नकली घी की पहचान का तरीका बताया है।

घी की मात्रा बढ़ाने के लिए पिघला हुआ मक्खन यानी एक प्रकार का एनिमल फैट मिलाया जा सकता है। इससे घी की गुणवत्ता, शुद्धता, स्वाद और पोषण में गिरावट आ जाती है।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अनुसार घी में मिलावट की ऐसे करें जांच:

एक टेस्ट ट्यूब में लगभग एक चम्मच पिघला हुआ घी और समान मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक एसिड लें

इसमें एक चुटकी चीनी मिलाएं

एक मिनट तक हिलाएं और पांच मिनट तक रहने दें

थोड़ी देर बाद आपको वनस्पति या मार्जरीन के निचले हिस्से में आपको लाल रंग का दिखने लगेगा।

 

 

Leave a Reply