एन ए आई ब्यूरो।
बिलासपुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों का आश्वासन दे कर जनता को बेवकूफ बना कर उनके वोट लिए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में बिलासपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

उनके कुशल नेतृव में पार्टी नई ऊंचाइयों को छू रही है। तीन राज्यों में जनता ने जिस प्रकार से भाजपा को चुना, वह दर्शाता है कि भाजपा से लोग खुश हैं। इन चुनावो में पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। इसके विपरीत झूठी गारंटियों से किस प्रकार सरकार बनाई जाती है, कांग्रेस इसका उदाहरण है। कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस ने यही काम किया है और अब दोनों राज्यों की जनता इनसे परेशान हो गई है। अनुराग ने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकार रही वहां पर भ्रष्टाचार चरम पर रहा।
