Spread the love

एन ए आई ब्यूरो

शिमला में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पहली बार विंटर कार्निवल का आयोजन हो रहा है. नगर निगम शिमला द्वारा किए जा रहे इस कार्निवल के लिए शहर में तीन स्थानों का चयन किया गया है, जिनमें से एक जगह विंटर कार्निवाल का आयोजन होगा. यहां सैलानियों को गाना गाने का मौका मिलेगा, जो निगम के मंच से अपनी प्रस्तुति देंगे.

कार्निवाल का आयोजन क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि शिमला में आने वाले पर्यटकों को साल 2024 का स्वागत किया जा सके.  सैलानियों को गाने का मौका मिलेगा। इस विंटर कार्निवाल के माध्यम से नगर निगम शिमला पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य रख रहा है, ताकि लोग शिमला में नए साल का स्वागत कर सकें. इस साल का कार्निवाल एक नए आयाम को शुरू करने का प्रयास है और शिमला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने विशेष प्रयास किया है.

 

 

Leave a Reply