एन ए आई ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। तापमान में हर दिन हो रही गिरावट के कारण प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किए गए है। प्रदेश के 10 बढ़े शहरों का न्यनूतम तापमान जमाव बिंदु या उससे नीचे चला गया है। इससे प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
सोलन, भुंतर और ऊना की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है। इन शहरों का न्यूनतम तापमान दो और तीन डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश में फिर मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच प्रदेश के मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होगी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। यह चेतावनी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सेवाओं के प्रभावित होने को लेकर जारी की गई है।
बर्फबारी से लोगों को बिजली, पानी यातायात जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए विभाग ने लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।
