Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

भरमौर, उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत होली के झड़ौता गांव में गुरुवार शाम को एक मकान आग लग गई। मकान से उठती लपटों को देख ग्रामीण एकत्रित हुए और बुझाने में जुट गए। इस बीच खड़ामुख स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी है।

बहरहाल मकान में भयानक आग लगी हुई है और ग्रामीण आसपास के घरों को लपटों से बचाने में जुटे हैं। लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सात लोगों का यह पुश्तैनी मकान बताया जा रहा है और एक दर्जन के करीब कमरे हैं।

Leave a Reply