एन ए आई, ब्यूरो।
धर्मशाला, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ बातचीत करके स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। इसके बाद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।पत्रकारों से बातचीत में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में खाली चल रहे पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
