Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक 23 वर्षीय युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इसकी पहचान रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल, तहसील गोपामायु, जिला हरदोई निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक प्रेमिका के विवाह के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कसुमपटी चौकी क्षेत्र में यह घटना पेश आई है। सरघीन के समीप खुला जुब्बड नामक स्थान पर एक बिजली का पावर प्लांट तैयार किया जा रहा है। रोहित पिछले 2 वर्षों से ठेकेदार के साथ प्लांट में काम करता था। देर रात युवक प्लांट के समीप फंदे से लटका पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधक को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र के बाद शव कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से कोई भी नोट बरामद नहीं हुआ है। रविवार को आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply