एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, हिमाचल में सीमेंट फैक्टरी बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर आन पड़ी है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को भारत से जुड़े यात्रा में अपने नंबर बनाने की लगी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट का विवाद चल रहा है, जिससे 2000 लोगों की नौकरियां पर संकट है और 4000 से अधिक ट्रकों के चक्का जाम हो गए हैं, पर इससे कांग्रेस के नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उनको तो केवल भारत जोड़ो यात्रा की पड़ी है। मुख्यमंत्री और उनके विधायक केवल दिल्ली और राजस्थान से इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन हमारे विधायक तो धरातल पर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल में सीमेंट फैक्टरी बंद होने से इन लोगों की रोजी-रोटी पर आन पड़ी है पर कांग्रेस के नेताओं को भारत से जुड़े यात्रा में अपने नंबर बनाने की लगी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में भारत जोड़ो यात्रा नहीं अपितु भारत तोड़ो यात्रा चलाई हुई है। इसी से प्रशिक्षण लेते हुए कांग्रेस के नेता हिमाचल में वापस आते ही हिमाचल तोड़ो यात्रा निकाल सकते हैं।
