एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रधान निजी सचिव और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। भाटिया अनुसूचित जाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक के पद पर रह चुके हैं।
वहीं, विशेष सचिव ऊर्जा एवं उद्योग किरण भड़ाना को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का कार्यभार दिया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार निदेशक नगर नियोजन कमलकांत सरोच के पास था।
आईएएस अधिकारी एनएचएम के निदेेशक हेमराज बैरवा अनुसूचित जाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।




