Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

कुल्लू/आनी, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 साल के बच्चे और युवक की मौत हुई है, हादसे के दौरान कार सड़क से काफी नीचे लुढ़क गई और दो सवारों को मौत हो गई। हादसे में एक शख्स घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही हैै।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी के रानाबाग की यह घटना है। कार में तीन लोग सवार थे, इस दौरान अनियंत्रित होकर कार हादसे का शिकार हो गई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सभी कार सवार आनी के ही रहने वाले हैं, मृतकों में 10 साल का बच्चा और 23 साल का युवक शामिल है।  पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. हालांकि, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

Leave a Reply