Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा की छात्रा पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक युवक ने उस पर पत्थर से वार कर दिए। हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply