Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जिले के सुन्नी क्षेत्र के आवल गांव में एक व्यक्ति ने अपने चाचा के घर में ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। भतीजे पर आरोप है कि उसने घर का ताला तोड़कर लगभग पौने दो लाख रुपये की नकदी और अहम बैंक दस्तावेज चुरा लिए। इस वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।

इसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस चोरी की घटना से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। आरोपित की पहले भी चोरी के अन्य मामलों में तलाश है। यह मामला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक सुन्नी के आवल निवासी शिकायतकर्ता मान दास ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 25 नवंबर की सुबह लगभग पांच बजे अपनी नियमित सैर पर निकले थे। जब वह लगभग 6:30 बजे लौटे, तो उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाया।

अंदर जाकर देखा तो उनकी अलमारी में रखी गई नकदी और बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। मानदास ने पुलिस को बताया कि घर से चुराई गई राशि 1,75,000 रुपये थी, साथ ही एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड और अन्य अहम दस्तावेज भी चोरी हो गए। उन्होंने अपने भतीजे योगराज पर शक जताया।

मान दास ने बताया कि आरोपित ने मौके का फायदा उठाया और चोरी को अंजाम दिया, वह सुबह घर से बाहर थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सुन्नी थाना क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित योगराज पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। इसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हैं। तफ्तीश में यह भी पता चला है कि योगराज ने देर रात घर का ताला तोड़ा और सुबह होते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपित के तीन बच्चों का पिता है।

Leave a Reply