एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, शिमला और कुफरी में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच रोमांच और उत्साह की लहर पैदा कर दी है। सफेद बर्फ की चादर से ढके हुए पहाड़ और पेड़-पौधे इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक मनमोहक बना दिया। दूर-दूर से आए पर्यटक इस खूबसूरत नजारे का आनंद लिया।
पर्यटकों के लिए कुफरी और मॉल रोड हमेशा से एक लोकप्रिय स्थल रहा है, लेकिन बर्फबारी के साथ इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बर्फबारी के दौरान पर्यटक नाचते गाते और खुशी से झूमते नजर आए। बच्चे और युवा इस मौसम का खासतौर पर आनंद ले रहे हैं। कुछ पर्यटक घुड़सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं, तो कुछ बर्फ में तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त दिखे।
कुफरी की यह बर्फबारी केवल पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव नहीं है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए भी आर्थिक दृष्टि से एक वरदान साबित हो रही है। हर साल यहां की बर्फबारी हज़ारों लोगों को आकर्षित करती है, जो इस प्राकृतिक सौंदर्य का हिस्सा बनकर इसे हमेशा के लिए अपनी यादों में संजो लेते हैं।




