एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक मंडलों की संख्याअब 74 से बढ़कर 171 हो जाएगी। केंद्र नेतृत्व की स्वीकृति के उपरांत भाजपा हिमाचल प्रदेश के 171 संगठनात्मक मंडल बन गए हैं। पहले इन मंडलों की संख्या 74 थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव अधिकारी के रूप में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज कार्य कर रहे हैं और एक पुनर्सीमांकन समिति का गठन किया गया था, जिसके अंतर्गत प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में यह कार्य संपन्न हुआ। बिंदल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं, जिसके अंतर्गत यह 171 संगठनात्मक मंडल कार्य करेंगे।
जिला चंबा में पूर्व में 6 मंडल थे और अब कुल 16 मंडल होंगे, जिनके नाम मां बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुंता होंगे। इसी प्रकार जिला नूरपुर में पूर्व में 4 मंडल थे। अब कुल 12 मंडल होंगे, जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सूरियां होंगे। जिला देहरा में पहले 3 मंडल थे और अब कुल 6 मंडल होंगे, जिसका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुंडियां होगा।
जिला पामलपुर में पहले 4 मंडल थे, जो अब 10 होंगे, जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा। जिला जिला कांगड़ा में पहले 4 मंडल थे, अब 9 मंडल होंगे, जिनके नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, ब्रजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होंगे। जिला लाहौल स्पीति में 3 मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रखा गया है।
जिला कुल्लू में पहले 4 थे, अब 12 मंडल होंगे, जिनके नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होंगे। सुंदरनगर में पहले 5 मंडल थे और अब 13 मंडल होंगे, जिनके नाम बगशाड़, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा।




