Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

मनाली, मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रे में शनिवार को 2 इंच हिमपात हुआ। रोहतांग में बर्फ के फाहे देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटन नगरी में हिमपात से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि अभी पर्यटकों की संख्या कम है लेकिन न्यू ईयर व क्रिसमस के दौरान सैलानियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानी चहक उठे हैं। मढ़ी के ढाबा संचालक सुंदर ठाकुर व टशी ने बताया कि शनिवार को दर्रे में हल्का हिमपात हुआ।

हिमपात से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा दत्त ने बताया कि दर्रे में बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने इन लम्हों को कैमरे में कैद किया। लाहौल-स्पीति के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि लाहौल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

Leave a Reply