Spread the love

एन ए आई ब्यूरो।

ठियोग/ टियाली, जयेश्वरी देवी काली माता दलैया के टियाली स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार होने के पश्चात आज चियोग के डोरन मंदिर से लगभग 28 फीट देवदार की लंबी शिखा को कंधों पर उठाकर स्थानीय लोगों द्वारा पैदल एवम नंगे पांव 7 किलोमीटर की यात्रा कर ऐतिहासिक टियाली मंदिर पहुंचा दिया गया। आज 1 बजे के पश्चात शिखा को मंदिर पर लगाया जाएगा। पूर्ण देव विधान एवम लौकिक विधि से मंत्रोचारण द्वारा शिखा को मंदिर के सबसे ऊपरी भाग पर लगाया जाएगा।

मंदिर के वजीर एवम कमेटी के प्रधान लायक राम शर्मा ने बताया कि 1813 में गोरखों के द्वारा लूटपाट और आक्रमण से बचने के लिए और जंगल के समीप होने के कारण सुरक्षा के कारण माता का एक और मंदिर दलैया के बाद टियाली जगह पर बनाया गया ताकि माता का सभी सामान सुरक्षित रखा जा सके। उसी समय के आसपास मंदिर परिसर के शिखर पर शिखा लगाई गई थी। उसके बाद 1978 में टियाली मंदिर का जीर्णीधार किया गया लेकिन उस समय शिखा को नहीं बदला गया था। अब करीबन 46 साल बाद मंदिर की छत का जीर्णोधार पूरा किया गया और 12 अप्रैल 2024 को नवरात्रि की शुभ बेला में टियाली मंदिर की शिखा बदली जा रही है। इस उपलक्ष पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। सुबह 10 बजे तक आसपास के करीब 1000 से 2000 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply