Spread the love

एन ए आई ब्यूरो, मंडी

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रनौत को बीजेपी ने लोक सभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को , हमीरपुर से अनुराग ठाकुर एवम शिमला से सुरेश कश्यप को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी. इसमें हिमाचल प्रदेश के भी दो लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. मंडी संसदीय क्षेत्र से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चुनाव लड़ेंगी, जबकि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से राजीव भारद्वाज को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. कंगना रनौत मूल रूप से भांभला की रहने वाली हैं. यह इलाका मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आता है.

पिछले कुछ समय से कंगना की भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां साफ नजर आ रही थी एवम कंगना को हमेशा राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए देखा जा सकता है। कंगना की देश में एक परिपक्व अभिनेत्री के रूप में मजबूत स्थिति है एवम इनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिलियंस फॉलोवर्स है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कंगना को मंडी लोक सभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करना एक बहुत बड़ी रणनीति का हिस्सा है। कंगना ने इसी संदर्भ में अपने ट्विटर अकाउंट से भी इसे जनता से शेयर किया है।

 

ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा की मंडी सीट पर विजय प्राप्त करना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने ये कदम उठाकर कांग्रेस के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। हालांकि प्रतिभा सिंह कांग्रेस से हमेशा से एक मजबूत उम्मीदवार रही है फिर भी उनके लिए या किसी अन्य उम्मीदवार के लिए इस सीट पर विजय प्राप्त करना एक चुनौती रहेगी।

कंगना रनौत की एक राष्ट्रीय छवि है और लोगों में भी उनके नाम को लेकर साफ उत्साह देखा जा सकता है, ऐसे में कंगना की प्रधान मंत्री मोदी की वेव को लेकर भी चुनाव जीतने की मजबूत स्थिति है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का उम्मीदवार क्या मंडी लोकसभा सीट से कड़ी टक्कर दे पाएगा की नहीं।

लंबे वक्त से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चा थी. अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है. इसी सीट से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लंबे वक्त से खुलकर पार्टी का समर्थन कर रहीं कंगना रनौत को अपना प्रत्याशी बनाया है।

साल 2021 के उपचुनाव में भी कंगना रनौत के मंडी से चुनाव लड़ने की चर्चा थी. हालांकि तब बीजेपी ने ब्रिगेडियर खुशाल सिंह (रिटायर्ड) को अपना प्रत्याशी बनाया था.

Leave a Reply