एन ए आई ब्यूरो
शिमला/लाहौल स्पीति/ किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। लेकिन प्रवेश करते ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इस दौरान लाहुल-स्पीति किन्नौर सहित प्रदेश की कई ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बहुत अधिक सक्रिय नहीं है, परिणामस्वरूप इसका असर सिर्फ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होगी।

सूखी ठंड के कारण प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। दिन के समय खिल रही धूप से लोंगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
