Spread the love

एन ए आई ब्यूरो

शिमला, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बिंदल ने कांग्रेस के एक साल के जश्न पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस आपदा का जश्न मना रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में किसी को सरकारी नौकरी तो दूर, निजी नौकरी भी सरकार नहीं दे पाई है। जो लोग छोटी-मोटी नौकरी करके अपना गुजारा कर रहे थे ऐसे कई हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

उन्होने कहा कि सरकार ने हजारों संस्थानों को बंद कर दिया है। हजारों करोड़ रुपये का ऋण लेकर प्रदेश पर कर्ज चढ़ा दिया है। हिमाचल में आपदा में जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई नहीं की गई है। सरकार यह बताए कि किस बात का जश्न मना रही है।

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर में अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बरामद हो चुकी है। यह परिवार सीधे तौर पर कांग्रेस के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का नजदीकी है।

 

Leave a Reply