एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड में संपदा अधिकारी के पद पर तैनात सादिक मोहम्मद(48) डीसी कार्यालय शिमला में एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी वक्फ बोर्ड की संपत्ति के लीज एग्रीमेंट/रेंट एग्रीमेंट के नवीनीकरण की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।
बोर्ड का कार्यालय चक्कर में है लेकिन आरोपी अधिकारी लीज एग्रीमेंट सौंपने और रेंट एग्रीमेंट के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए डीसी कार्यालय शिमला आया था। इसी दौरान विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने बताया कि वक्फ बोर्ड में संपदा अधिकारी को उपायुक्त कार्यालय शिमला में रिश्वत लेते पकड़ा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
