Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में मौसम ने फिर करवट बदल ली है. ऊंची पहाड़ियों में सुबह से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ  और साऊथ पोर्टल पर बर्फबारी हो रही है। प्रशासन की तरफ  से पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनो की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन की तरफ से पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है कि बर्फबारी के मौसम में ऊंचाई बाले पर्यटन स्थलों पर ना जाएं, ताकि किसी तरह की जानमाल का नुकसान ना हो।

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि की मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट किया है। कुल्लू जिला में प्रशाासन की तरफ से पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए  एडवाइजरी जारी कर दी है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल पर न जाने का आग्रह किया गया है। डीसी मे कहा कि जलोड़ी पास और अटल टनल रोहतांग के लिए प्रशासन के फेसबुक पेज पर समय-समय पर एडवाइजरी जारी करेगा. बाहरी राज्यों से आने वाले  पर्यटक प्रशासन की एडवाइजरी की पालना करेंगे।

 

Leave a Reply