एन ए आई, ब्यूरो।
मंडी, हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। अब ऐसा ही एक सड़क हादसा मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे पर पर पेश आया है। यहां कोटरोपी के पास पर्यटकों से भरी ट्रैवलर गाड़ी सड़क से ढांक की ओर गिर गई। घटना तड़के सुबह 3 बजे की बताई जा रही है, ट्रैवलर में मौजूद सभी लोग गुजरात के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोटरोपी के पास ट्रैवलर गाड़ी के सामने अचानक बेसहारा गाय गई। गाय को बचाते हुए ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। ट्रैवलर गाड़ी में 12 लोग सवार थे, जो धर्मशाला से मनाली घूमने जा रहे थे। इस घटना में सभी सवारियों को चोटें आईं हैं. गनीमत रही कि गाड़ी गहरी खाई में नहीं जा गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को सीएचसी पधर लाया गया। वहीं दो घायलों को सिटी स्कैन के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि घायलों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।फिलहाल घटना संबंधी थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
