एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। सूबे के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है, रविवार को शिमला में भाजपा विधायक दल की मीटिंग में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के नाम पर सहमति बनी और उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुना गया।
जानकारी के अनुसार, शिमला के विली पार्क में भाजपा विधायक दल की मीटिंग सूबह साढ़े 11 बजे के करीब शुरू हुई। मीटिंग में भाजाप के सभी विधायकों के अलावा, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे, अविनाश राय खन्ना, मंगल पांडे, संजय टंडन और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष के चयन से पहले भाजपा विधायकों औऱ नेताओं ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी, इसके बाद मीटिंग शुरू हुई और चुनाव हुआ।




