Oplus_131072
Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26032 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 2,581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,021 ने परीक्षा दी थी।

परीक्षा में 293 का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 13 और 17 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 117 उम्मीदवारों का चयन किया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

Leave a Reply