एन ए आई, ब्यूरो।
मनाली, मनाली विंटर कार्निवाल 2023 में होने वाली महानाटी की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को मनाली के मालरोड पर महानाटी की रिहर्सल की गई। राइट बैंक के 60 से अधिक महिला मंडलों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल में भाग लिया। 31 दिसंबर लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की महिलाओं की रिहर्सल की जाएगी।
गौरतलब है कि दो से छह जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी होगी। तीन को लेफ्ट और पांच जनवरी को राइट बैंक की महिलाएं नाटी डालेंगी।
