Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

कुल्लू, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। सुबह रथ मैदान ढालपुर में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक रैली निकाली, जहां मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंच गए और वहां भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए। लगातार बारिश के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों से लोग प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने महिला की मौत की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने और दोष तय होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के मद्देनजर एसपी कार्यालय और उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील भी की गई।

Leave a Reply