एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय प्रबंधन को लेकर राज्य वन्यजीव बोर्ड (स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ) का पुनर्गठन कर दिया है। वन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा-6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वन मंत्री को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बोर्ड में विधायकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, वन एवं वन्यजीव विशेषज्ञों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है।
