एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, विंटर टूरिस्ट सीजन और व्हाइट क्रिसमस की आस में राजधानी आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है। कई यात्री वेटिंग में टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वीकेंड पर अप और डाउन में भी सभी ट्रेनें पैक हैं।
शिमला-कालका एक्सप्रेस 52454 और 52458 में 10 जनवरी तक वेटिंग चल रही है। इस वीकेंड पर भी शहर के होटलों में 40 से 45 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। अधिकतर सैलानी क्रिसमस और बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में रुख कर रहे हैं। शुक्रवार शाम से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली छुक-छुक चलती ट्रेन का रहता है। यह ट्रेन 103 सुरंगों से होकर गुजरती है।
इसके अलावा इस ट्रैक पर छोटे बड़े कुल 969 पुल भी हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर बीते वीकेंड पर होटलों के कमरों में कमी आई है लेकिन आने वाले शिमला में होने विंटर कार्निवाल, क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
