एन ए आई, ब्यूरो।
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर गुरुवार दाेपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की माैत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में दो बच्चे भी माैजूद थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वैन सड़क किनारे सीधे डंगे से टकरा गई। इसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मृतक गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला।
घटना के समय उनके दो बच्चे भी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की ओर से उनके शवों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार रानीताल की ओर से आ रही थी और अचानक डंगे से टकरा गई। हादसे का शिकार दंपती तरसूह सकाेट का रहने वाले था।
