Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों पर हमला किया। हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच की घटना है। जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल आ रहे थे। ढली टनल के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। टांगों पर गहरे घाव पड़े हैं। तीनों बच्चों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है।

ढली में लावारिस कुत्तों ने केंद्रीय विद्यालय के बच्चे को काटा है। इसके बाद बच्चे के पिता एवं समाज सेवी कर्मचंद भाटिया महापौर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। कहा कि आठ कुत्तों के हमले में बेटे की टांग पर गहरे जख्मपड़े गए हैं और आईजीएमसी में भर्ती है। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से लावारिस कुत्तों सहित बंदरों का आतंक है, लेकिन एमसी, प्रशासन व सरकार समाधान नहीं निकाल रही।

Leave a Reply