Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, कोटखाई पुलिस थाना के तहत बागी के समीप डुगाथाच में एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। हालांकि इसमें कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार यहां एक मारुति कार (नंबर- एच.पी.03सी.3248) सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें राकेश नेगी पुत्र जगदीश नेगी निवासी भालू डाकघर बागी, वीर बहादुर पुत्र दलवीर निवासी गांव बागी और दलवीर पुत्र मन बहादुर गांव खोला नेपाल घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply