एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार ने पदम दास ठाकुर के सेवा विस्तार को रद्द कर दिया है. पदम दास ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे हैं और हाली लॉज के बेहद करीबी माने जाते हैं।
पूर्व की जयराम सरकार ने 1 सितंबर को ही पदम ठाकुर को छह महीने का सेवा विस्तार दिया था. अब सुक्खू सरकार ने सेवा विस्तार के ऑर्डर को रद्द कर दिया है, हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारी पदम दास ठाकुर डीएसपी पद पर तैनात थे।
