Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

रिकॉन्गपिओ, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में उरनी ढांक के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। सोमवार के बाद से लगातार हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, अब दोबारा चट्टानें गिरने लगी हैं। हाईवे को फिलहाल, यातायात के लिए रोक दिया गया है। लैंडस्लाइड से जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लैंडस्लाइड के खौफनाक वीडियो सामने आए हैं, प्रशासन के अधिकारी दो दिन से इस जगह का दौरा कर लोगों यहां से दूर कर रहे हैं।

पहाड़ों से लैंडस्लाइड के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने काजा-रामपुर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है, वाया उरणी से वाहनों को 20 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। किन्नौर के कार्यवाहक उपायुक्त सुरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जब तक पहाड़ों से भूस्खनल रुक नहीं जाता, तबतक आवाजाही पर रोक रहेगी। बता दें कि इससे पूर्व किन्नौर जिला के उरणी समीप पहाड़ों से वर्ष 2013 से लेकर 2020 तक लगातार लैंडस्लाइड हुआ था।

Leave a Reply