Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार सुबह 11:00 बजे हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली।

 

प्रदर्शनकारी संजौली बाजार पहुंचे और प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज किया, साथ ही लाठी चार्ज भी किया।

 

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे रहे लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए।

 

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर रोकने का प्रयास भी किया गया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। मस्जिद से 100 मीटर दूर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद है। शिमला एसपी और डीसी भी हेलमेट पहन कर मौके पर मौजूद हैं।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई, साथ में प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास भी किया गया। जिस पर पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई।

 

प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत से भी मसला हल नहीं हुआ।

 

Leave a Reply