एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 8 सितंबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 2 व 3 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भूस्खलन से छह व नौ मील के पास रात से सोमवार सुबह तक बंद रहा।




