Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में बीडीटीएस के दो गुटों ने मंगलवार को सीमेंट प्लांट बरमाणा और मुख्यालय बिलासपुर में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया। जीतराम गुट ने बरमाणा में चल रहे आंदोलन से हटकर बिलासपुर मुख्यालय में पैदल मार्च कर अपना विरोध जताया। इस दौरान जीत राम गौतम की अगुवाई में एचआरटीसी वर्कशॉप से उपायुक्त भवन तक रैली निकाली। उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

बीडीटीएस सदस्य राकेश कुमार रॉकी ने बताया कि एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा में है। प्लांट बंद होने के बाद यहीं आंदोलन चल रहा है।  एसीसी फैक्ट्री के गेट पर ताला लगने के विरोध में बरमाणा बीडीटीएस सभागार में पहले कार्यकारिणी सदस्यों ने ऑपरेटरों को संबोधित किया और उसके बाद एसीसी गेट तक रैली निकाली।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में बीडीटीएस के दो गुटों ने मंगलवार को सीमेंट प्लांट बरमाणा और मुख्यालय बिलासपुर में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया।

Leave a Reply