Spread the love

एन ए आई ब्यूरो, शिमला

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली हैं। ऐसे में बुधवार से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) और कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में रूटीन की ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर सामान्य रुप से पहले की तरह चलेंगे। वहीं शिमला समेत प्रदेश भर से अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कलकत्ता के मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या के बाद से डॉक्टर आक्रोशित थे। लिहाजा पिछले आठ दिनों से शहर के तीनों प्रमुख अस्पतालों में 100 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे। रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग थी कि कोलकता में हुए इस भयावह घटना में संलिप्त आरोपियों कड़ी सजा दी जाए। वहीं डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जो एक्ट बने हैं, उन्हें लागू किया जाए। लिहाजा मंगलवार सुबह  रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने आईजीएमसी गेट से लेकर सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। यह मार्च रीगल, ओकओवर होते छोटा शिमला पहुंचा।

Leave a Reply