Spread the love

एन ए आई ब्यूरो

शिमला, सोमवार को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर समाज की विभिन्न वर्गो की महिलाओं ने लोकप्रिय एवम जनहितैषी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी।

शिमला शाखा से जुड़ी ब्रह्मकुमारियों ने एवम अलग अलग वर्गों की महिलाओं ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह एवं परस्पर विश्वास का प्रतीक है और समाज में आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा देता है।

Leave a Reply