एन ए आई ब्यूरो, शिमला
शिमला के बालूगंज के पास ऊपर की तरफ से अत्यधिक भूसखलन होने के कारण कार्ट रोड से बालूगंज की तरफ जाने वाला रोड बिलकुल बंद हो गया है जिस कारण यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु चलाने के लिए लोगों से आग्रह किया गया है की वे टूटी कंडी से चक्कर होते हुए जाएं एवम तवी मोड़ का प्रयोग करें। यातायात को सुचारु रुप से चलाने में शिमला यातायात पुलिस का सहयोग करें।

