Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को सोमवार को देश के परमवीरों यानी परमवीर चक्र विजेताओं का नाम मिल गया। इनमें हिमाचल के चार परमवीर चक्र विजेता भी शामिल हैं। इनमें देश के पहले परमवीर चक्र विजेता पालमपुर के मेजर सोमनाथ शर्मा, शिमला से लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, पालमपुर के कैप्टन विक्रम बतरा और बिलासपुर के सूबेदार मेजर संजय कुमार का नाम शामिल है।

अंडमान-निकोबार के आईएनएएन 370 द्वीप को अब सोमनाथ शर्मा द्वीप, आईएनएएन 646 को धन सिंह द्वीप, आईएनएएन 417 को विक्रम बत्रा द्वीप और आईएनएएन 536 को संजय द्वीप नाम दिया गया है। कारगिल युद्ध में ये दिल मांगे मोर का विजयघोष करने वाले कैप्टन बत्रा के नाम पर अंडमान में एक पहाड़ी भी समर्पित की गई।

Leave a Reply