Spread the love

एन ए आई, ब्यूरो।

शिमला, राजधानी शिमला में देर रात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चलौंठी बाईपास स्थित वर्कशॉप के पास चंडीगढ़ नंबर की जीप कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी। एबीसी बार एंड रेस्टोरेंट के पास गाड़ी पैरापिट से जा टकराई। मृतक की पहचान टेकचंद उर्फ पवन कुमार 47 पुत्र शंकर लाल शर्मा समिट्री संजौली निवासी के तौर पर हुई है।

पवन सड़क पर पैदल जा रहा था। हादसे में कार चालक उत्कर्ष सहित कार में सवार 6 लोग भी घायल हुए हैं। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आईजीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसे में जीप सड़क किनारे पलट गई। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply