एन ए आई ब्यूरो।
मेष: शाम को आनंद और खुशी के साथ बिताएंगे।रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। पिता कारोबार करते हैं तो इस राशि के कुछ लोग पिता को काम में सहयोग प्रदान करेंगे।
वृषभ: स्वास्थ्य में भी सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात ससुराल पक्ष के लोगों से हो सकती है।हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, खानपान का इस राशि के लोगों को विशेष ध्यान देना होगा।
मिथुन: विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज में अच्छे अनुभव होंगे। मनोभावों को सही तरीके से व्यक्त कर पाएंगे जिससे सामाजिक स्तर पर प्रभाव प्रतिष्ठा पाएंगे।
कर्क: माता के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।आज के दिन कर्क राशि के उन लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है जो रचनात्मक कार्य करते हैं।
सिंह: शाम के वक्त इस राशि के कुछ लोगों को अचानक से किसी रिश्तेदार के साथ जाना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से इस राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है।
कन्या: पुराने दोस्तों से बातचीत करके अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति में आज के दिन इजाफा होने की उम्मीद है।किसी सांस्कृतिक प्रोग्राम में कन्या राशि के कुछ लोग हिस्सा ले सकते हैं।
तुला: परिवार के लोगों के साथ शाम का वक्त अच्छा बितेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। योग करना लाभदायक सिद्ध होगा।
वृश्चिक: खानपान का ध्यान दें नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। विदेशी स्रोतों से कुछ जातकों को लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा हैं तो आज किसी सीनियर से काम के सिलसिले में आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।
धनु: स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे। इस राशि के जातकों की कोई दिली ख्वाहिश आज के दिन पूरी हो सकती है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें नहीं तो चालान कट सकता है।
मकर: पिता के साथ मनमुटाव था तो आज दूर हो सकता है।नौकरी की तलाश में घर से दूर गए हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का कॉल आ सकता है।
कुंभ: पिता या पिता तुल्य लोगों के सहयोग से करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव आएंगे।आज के दिन इस राशि के कुछ लोग सोशल मीडिया से दूरी बनाकर कोई पुस्तक अपने हाथ में ले सकते हैं और अध्ययन कर सकते हैं।
मीन: मीन राशि के कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी कई समस्याओं का हल आज आपको दे सकता है। आज के दिन इस राशि के कुछ लोगों के घर में अचानक से मेहमान भी आ सकते हैं।