एन ए आई ब्यूरो।
मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख शांति और प्रगतिदायक रहेगा। सुख के साधनों पर आपका धन खर्च हो सकता है।आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। कारोबार में दिन लाभप्रद होगा।
वृषभ: काम में फोकस की कमी रह सकती है, वजह मन में कई तरह के उठने वाले सवाल होगें। जो लोग परिवार से दूर हैं वह किसी माध्यम से भाई-बहनों से जुड़ सकते हैं।
मिथुन: मन को संयमित रखकर खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं। कारोबार और कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी और व्यवहार से आप सफलता हासिल करेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग और स्नेह बना रहेगा।
कर्क: चंद्रमा आपके प्रथम भाव में होंगे इसलिए जीवन के हर मुद्दे का आप शांति और शालीनता के साथ हल ढूंढ सकते हैं। आज के दिन वैवाहिक जीवन में भी अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
सिंह: आज के दिन उधार के लेन-देन से भी इस राशि के जातकों को बचना चाहिए। परिवार में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उनका विशेष ध्यान दें।आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या: बीते समय में बनाई गई योजनाओं से इस राशि के कारोबारी लाभ कमा सकते हैं। जो लोग अपना बिजनस शुरू करना चाहते थे उनको भी सफलता मिल सकती है।सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
तुला: इस राशि के जो लोग नयी जॉब की तलाश में थे आज के दिन अच्छा ऑफर उनको मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखा जा सकता है।
वृश्चिक: पिता के जरिये इस राशि के कुछ लोगों को लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इस राशि के लोग अपने परिवार के लोगों से आर्थिक सहायता आज के दिन पा सकते हैं।
धनु: आज के दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। सामाजिक स्तर पर मिलेजुले परिणाम आपको प्राप्त होंगे।कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है।
मकर: जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है वो जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने निकल सकते हैं। मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपनी वाणी के कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
कुंभ: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें, बाहर का तला-भुना भोजन न खाएं। कुछ जातकों को अपने मामा के पक्ष के लोगों से छोटे भाई-बहनों के जरिये लाभ की स्थिति बनने की संभावना है।
मीन: प्रेम में पड़े मीन राशि के जातक अपने लवमेट को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता थी तो वह भी आज के दिन दूर हो सकती है।