एन ए आई, ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इसमें 24 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में 438 नए संक्रमितों के साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2043 पहुंच गया है। अस्पतालों में 38 मरीज भर्ती है, यह सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। मंडी जिले में चार चिकित्सकों व तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत 56 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) शिमला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल में शुक्रवार को जांच करवाने आए लोगों में से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित निकले लोगों में सांगटी, ओल्ड बस स्टैंड, संजौली, कृष्णानगर से दो-दो मामले आए है। जबकि समरहिल, मल्याणा, लालपानी, लोअर समिट्रि, दुर्गापुर, पंथाघाटी, मतियाना, आईएसबीटी, तारादेवी, फागली और ढली के रहने वाले हैं। जिले में शुक्रवार को 66 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 265 हो गई है। अब तक 36,278 मामले कोरोना के आ चुके हैं। 35,292 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं और 717 की मौत हो चुकी है।