एन ए आई, ब्यूरो।
शिमला, आज विधानसभा सत्र में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधायक पवन काजल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जल्द ही विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे वहीं उन्होंने ये भी कहा कि पशु चिकित्सकों के 107 पद अभी भी रिक्त हैं।
इन पदों को भरने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। फार्मासिस्ट के 188 पदों को की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को प्रस्ताव भेजा गया है। 116 पद बैचवाइज भरे जा रहे हैं। पंचायत वेटरनेरी सहायकों के पद भी भरे जाएंगे। 239 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद भी भरे जाएंगे।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधायक अरुण कुमार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आवारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए इंटर लिंक चेन बाड़बंदी और इंटर लिंक चेन सोलर मिश्रित बाड़बंदी का प्रावधान किया गया है। 19563 हेक्टेयर भूमि पर यह समस्या अधिक है। करीब 500 करोड़ का नुकसान हो रहा है। बंदरों की नसबंदी के लिए केंद्र खोले गए हैं। बंदरों को मारने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। धार्मिक कारणों से लोग इन्हें नहीं मारते हैं। फेंसिंग करने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। 4927 हेक्टेयर भूमि इस योजना में शामिल कर दी गई है। इससे 9847 किसान लाभान्वित हुए हैं।