एन ए आई, ब्यूरो।
मनाली, हिमाचल प्रदेश के मनाली में शूटआउट हुआ है, शूटआउट में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि महिला घायल हैं, फिलहाल, एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मनाली के प्रीणी से आगे जगतसुख के सूरू गांव की यह घटना है। यहां पर लीज पर यह होटल दिया गया था। दिल्ली की महिला यह होटल चलाती थी, उसका पति दिल्ली में रहता है। गुरुवार रात को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया। इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया, घटना में महिला की बाजू में गोली लगी है, जबकि प्रेमी और पति की मौत हो गई है।
महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है, घटना शुक्रवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है। जब गोली चलने की आवाज सुनी तो होटल स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा तो देखा कि मौके पर खून से लथपथ दो लोग और एक महिला फर्श पर पड़े थे. तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।