एन ए आई ब्यूरो।
ऊना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने और उनके साथ के साथ बैठक करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का ऊना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रदेश प्रभारी दीपा दास मुंशी के साथ पहुंचे राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष पर किए जा लगातार हमलों का भी कड़ा जवाब दिया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कटाक्ष का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और खुद उनकी कुर्सी पूरी तरह से महफूज है हिमाचल प्रदेश में इस वक्त यदि किसी की कुर्सी महफूज नहीं है तो वह जयराम है। मुख्यमंत्री हाल ही में 4 जिलों में उपचुनाव पूरी तरह से हारे हैं। बेहतर होगा यदि मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं की कुर्सी की चिंता छोड़ अपनी कुर्सी की चिंता करें, जो कुर्सी आने वाले कुछ महीनों में उनके हाथ से निकलने वाली है। वहीँ सदस्यता अभियान को लेकर मंथन करने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान में जहां प्रदेश नेतृत्व खुद अपनी भूमिका निभा रहा है वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व से भी समय-समय पर नेता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आने वाले कुछ महीनों में पार्टी को सशक्त किया जाएगा।