एन ए आई, ब्यूरो।
मंडी, सी एम् जयराम ठाकुर ने आज मंडी में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने मंडी पहुंचकर कांगनीधार में नव निर्मित संस्कृति सदन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया।
![]()
इसी के साथ उन्होंने और उनकी पत्नी ने वहां के देवी देवाओं का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री का 3 मार्च को सुबह 9 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम रहेगा।